rajasthan-embraces-y...
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ी संख्या में जुटे लोग
नक्की झील के किनारे योगाभ्यास करते सीएम भजनलाल शर्मा
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को राजस्थान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही जिले के आबूराज में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि देश ने योग को कर्म योग से जोड़कर व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के तौर पर विकास की शक्ति को कई गुना बढ़ा दिया है।
इधर, जयपुर में मुख्य कार्यक्रम एसएमएस स्टेडियम में हुआ, जहां राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा उम्मीदवार अल्का गुर्जर और निवर्तमान महापौर सौम्या गुर्जर सहित बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।
इसके अलावा अल्बर्ट हॉल, गेट, जलमहल और आमेर फोर्ट पर भी हजारों लोगों ने योग कर स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया। अल्बर्ट हॉल में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने योग किया और प्रधानमंत्री के संबोधन को भी सुना।कार्यक्रमों में विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, पुलिस, होमगार्ड, सीआरपीएफ जवानों के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारी और आमजन शामिल हुए। वहीं भीलवाड़ा में मौसम को देखते हुए जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन शांति भवन में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बीकानेर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास किया। पूरे प्रदेश में योग दिवस उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया।
यह भी पढ़ें