मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / राज्य /

रात 10:45 बजे जेल पहुंचे आसाराम को नहीं...

रात 10:45 बजे जेल पहुंचे आसाराम को नहीं मिली एंट्री, सुबह किया सरेंडर

पैरोल खत्म होने के बाद तय समय से करीब छह घंटे देरी से पहुंचे थे

आसाराम को जेल प्रशासन ने नहीं दिया प्रवेश

आसाराम को जेल प्रशासन ने नहीं दिया प्रवेश

आसाराम को पैरोल खत्म होने के बाद जोधपुर सेंट्रल जेल में रात के समय पहुंचना भारी पड़ गया। मंगलवार रात 10:45 बजे सरेंडर करने पहुंचे आसाराम को जेल प्रशासन ने प्रवेश नहीं दिया। उसे शाम 5 बजे तक सरेंडर करना था। करीब छह घंटे की देरी के चलते प्रशासन ने रात में बंदियों के प्रवेश संबंधी नियमों का हवाला दिया। इसके बाद आसाराम भगत की कोठी स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल चला गया और रातभर वहीं रहा। बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे उसने जेल में सरेंडर कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल बढ़ाने से किया था इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार सुबह मेडिकल आधार पर आसाराम की पैरोल बढ़ाने की याचिका खारिज कर तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने उसे 6 अक्टूबर को 20 दिन की पैरोल दी थी, जो 26 अक्टूबर को समाप्त हो गई। आसाराम उज्जैन से एयर एंबुलेंस के जरिए रात करीब 10:15 बजे जोधपुर पहुंचा था।

खबरों की अविरल धारा

समय पर सरेंडर नहीं करने के मामले में रातानाडा थाने में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 58(ख) में दर्ज किया गया है, जिसमें तीन साल तक की सजा या आर्थिक दंड का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें