शिवानी कुमारी पर अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची ने लगाया अपमान का आरोप
रोते हुए यूट्यूबर ने दिया जवाब
यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची
यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची के बीच विवाद गहरा गया है। मार्विन ने वीडियो जारी कर शिवानी पर अपमान करने और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए उनका मजाक बनाने का आरोप लगाया है। जवाब में शिवानी ने भी रोते हुए वीडियो पोस्ट कर अपनी सफाई दी।
टेसू-झेंझी कार्यक्रम से शुरू हुआ विवाद
मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अरियारी गांव में दशहरे के दौरान हुए टेसू-झेंझी कार्यक्रम का है। यहां शिवानी ने मार्विन के चेहरे पर काला रंग लगाकर मूंछें और टीका बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मार्विन को ट्रोल किया गया। इससे वे आहत हुए।
मार्विन ने कहा कि वे शिवानी को दोस्त समझकर भारत आए थे और भारतीय संस्कृति को करीब से जानना चाहते थे। वहीं, शिवानी ने कहा कि मार्विन 15 दिन उनके साथ रहे। अगर उन्हें कोई बात बुरी लगी थी तो सीधे उनसे पूछना चाहिए था, वीडियो बनाकर आरोप लगाने की क्या जरूरत थी?
यह भी पढ़ें