शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत ने की CBI-ED जांच की मांग
बोले, एपीओ करने से काम नहीं चलेगा;
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान में एसीएस शिखर अग्रवाल से जुड़े मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रकरण में सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक साथ 40 विला लेने की खबर बेहद चौंकाने वाली है और मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
सीएमओ पर लगे आरोपों का मांगा जवाब
गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित कंपनी को छूट दी गई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम पर उठ रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिखर अग्रवाल को एपीओ करने भर से मामला खत्म नहीं होगा, क्योंकि आईएएस अधिकारियों की कंट्रोलिंग अथॉरिटी केंद्र सरकार होती है।
गहलोत ने मांग की कि पूरे मामले की सीबीआई और ईडी से जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के एसीएस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर लिए गए फैसले भी जांच के दायरे में आने चाहिए।
यह भी पढ़ें