मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / राज्य /

जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का बदला शेड्य...

जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का बदला शेड्यूल

एयर इंडिया की उड़ान 2 घंटे लेट

जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का बदला शेड्यूल

जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का बदला शेड्यूल

जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली दो फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। एयर इंडिया की जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रविवार निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी। वहीं, अकासा एयर की जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया गया है। जयपुर एयरपोर्ट से जारी शेड्यूल के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या IX 1359 सुबह 11:15 बजे उड़ान भरेगी। सामान्य तौर पर यह फ्लाइट रोज सुबह 9:05 बजे रवाना होती है। संचालन संबंधी कारणों से इसके समय में बदलाव किया गया है। आकासा एयर की फ्लाइट QP-1529 बेंगलुरु से सुबह 10:50 बजे जयपुर पहुंचती है। वापसी में फ्लाइट QP-1530 जयपुर से सुबह 11:30 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होती है। अब यह फ्लाइट सुबह 11:30 बजे के बजाय दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें