राजस्थान में अर्नब चक्रवात का असर, जयपुर में बारिश के साथ गिरे ओले
20 जिलों में 5 डिग्री तक लुढ़का पारा
जयपुर में रुक-रुककर बारिश
राजस्थान में अर्नब चक्रवात के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने से सर्दी का अहसास बढ़ गया है। राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह भी रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, सिरोही में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जबकि कोटा में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
20 जिलों में गिरा दिन का तापमान
बारिश और सर्द हवाओं के चलते जयपुर में ठंडक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान करौली, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर और टोंक सहित कई जिलों में बरसात हुई।
मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। प्रदेश के 20 जिलों में दिन का तापमान 5 डिग्री तक गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद कई इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें