नरेश मीणा पर 8 धाराओं में FIR
कृषि उपनिदेशक की शिकायत पर छबड़ा थाने में केस दर्ज
नरेश मीणा
नरेश मीणा के खिलाफ बारां जिले के छबड़ा थाने में अधिकारियों को धमकाने सहित 8 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में कृषि उपनिदेशक ने जिला कलेक्टर को शिकायत भेजी थी। नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी।
नरेश मीणा ने आरोप लगाया कि कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के दबाव में कृषि विभाग के अधिकारियों ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान सरकार उन्हें जेल भेजना चाहती है, लेकिन जेल जाने पर भी जनता उनका साथ देगी और ‘हाथी’ चुनाव चिह्न पर वोट देकर पंचायतराज चुनाव में उनका बोर्ड बनाएगी।
मीणा ने दावा किया कि उनके खिलाफ अब तक 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के मुद्दे उठाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है, ताकि वे लोगों की आवाज न बनें।
यह भी पढ़ें