ban-on-transfers-lif...
ग्रेड थर्ड शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर रोक जारी
राज्य सरकार ने तबादलों पर लगी रोक हटाई, जारी किए निर्देश
राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर लगी रोक को अस्थायी रूप से हटा दिया है। यह छूट 5 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। लंबे समय से ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को राहत मिली है।
हालांकि ग्रेड थर्ड शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के तबादलों पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। सरकार का यह आदेश विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ-साथ निगमों, बोर्डों और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कार्मिकों पर भी लागू होगा।
सरकार ने निर्देश दिए हैं कि तबादलों में एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए। इनमें कैंसर, हृदय, किडनी, फेफड़ों और मस्तिष्क संबंधी बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारी शामिल हैं।
ट्रांसफर नीति