tragic-incident-foll...
13 वर्षीय भाई की मौत, बहन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज जारी
बहन का गंभीर हालत में इलाज जारी
बीकानेर में रविवार शाम एक परिवार में हुई मामूली कहासुनी के बाद दर्दनाक घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसकी 15 वर्षीय बहन की तबीयत बिगड़ने पर उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। पड़ोसियों की सूचना पर परिजन दोनों बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।