Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

accused-in-constable...

कॉन्स्टेबल हत्याकांड का आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर हुआ फरार

भीड़ का फायदा उठाकर सिकराय कोर्ट परिसर से भागा

News Image

वांटेड आरोपी विजय मीणा, मृतक पुलिस कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर

दौसा जिले के सिकराय कोर्ट में शनिवार को पुलिस कॉन्स्टेबल हत्याकांड का वांटेड आरोपी विजय मीणा सरेंडर करने के बाद कोर्ट परिसर से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को आशंका थी कि उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। इसी दौरान उसने लोक अदालत में मौजूद भीड़ का फायदा उठाया और मौके से भाग निकला। मानपुर थाना पुलिस ने कोर्ट की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विजय मीणा पर पुलिस कॉन्स्टेबल संजय गुर्जर की हत्या के मामले में आरोप है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×