tourist-footfall-inc...
चर्चा में आया लोनावला के पास स्थित ऐतिहासिक लोहगढ़ फोर्ट
ऐतिहासिक लोहगढ़ फोर्ट
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड का असर अब लोनावला के पास स्थित ऐतिहासिक लोहगढ़ फोर्ट पर भी दिखाई देने लगा है। कभी प्राकृतिक सुंदरता और ट्रैकिंग के लिए मशहूर यह किला अब उस जगह के रूप में चर्चा में है, जहां कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या से जुड़ा घटनास्थल बताया जा रहा है। सदियों पुराने इतिहास और मनमोहक नजारों के लिए प्रसिद्ध लोहगढ़ फोर्ट अब एक सनसनीखेज हत्याकांड के कारण भी लोगों की उत्सुकता का केंद्र बन गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में किले पर आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों से लोग उस स्थान को देखने पहुंच रहे हैं, जहां से आरोपियों द्वारा केतन अग्रवाल को खाई में धकेलने का आरोप है।
3 जुलाई तक बढ़ी सिया-चेतन की रिमांड
उधर, हत्याकांड की जांच भी तेज हो गई है। मामले के आरोपी सिया गोयल और चेतन को मंगलवार को वडगांव कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों की पुलिस रिमांड 3 जुलाई तक बढ़ा दी। पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ेंसिया ने शॉपिंग के नाम पर केतन से 1 करोड़ रुपए लेकर देिए थे प्रेमी चेतन को