Tuesday, 15 September 2026

Home / Crime /

tourist-complains-af...

खाने में कॉकरोच निकला तो टूरिस्ट ने की शिकायत, रेस्टोरेंट स्टाफ ने की मारपीट

उदयपुर के मीरा रेस्टोरेंट की घटना

News Image

टूरिस्ट के साथ मारपीट

उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में शनिवार रात खाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। देहलीगेट चौराहे स्थित मीरा रेस्टोरेंट में एक टूरिस्ट के खाने में कॉकरोच मिलने के बाद उसने इसकी शिकायत की। आरोप है कि शिकायत से नाराज रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ ने टूरिस्ट के साथ मारपीट कर दी। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। मारपीट में टूरिस्ट जयेश पटेल (35) के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे इलाज के लिए एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया।

बताया गया कि घटना के दौरान मौके पर एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था। हालांकि, वह कथित तौर पर मारपीट कर रहे लोगों को रोक नहीं सका।

मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज कराई गई है। धानमंडी थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया कि खाने में कॉकरोच मिलने को लेकर विवाद शुरू हुआ था और इसमें जयेश पटेल घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरों की अविरल धारा

इधर, पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक रामचंद्र साहू को कस्टडी में रखा है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें
×