Wednesday, 16 September 2026

Home / Crime /

fir-against-nursing-...

जयपुर के निजी अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, नर्सिंगकर्मी पर FIR

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती हुई थी युवती

News Image

जयपुर के निजी अस्पताल में युवती से छेड़छाड़

राजधानी जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थी। आरोप है कि इलाज के दौरान एक नर्सिंगकर्मी ने उसे एनेस्थिसिया देने के बाद उसके साथ गलत हरकत की।

पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी की तबीयत शुक्रवार (4 सितंबर) को दिन में खराब हुई थी। शाम को हालत बिगड़ने पर वह घर के पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने की सलाह दी।

खबरों की अविरल धारा

आरोप है कि शुक्रवार रात ड्रिप लगाने के दौरान नर्सिंगकर्मी ने युवती को एनेस्थिसिया दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। शनिवार सुबह होश में आने के बाद युवती ने परिवार को अपने साथ हुई कथित घटना के बारे में बताया। पिता का कहना है कि युवती ने विरोध किया तो नर्सिंगकर्मी ने उसे धमकाया भी। इसके बाद पीड़िता और उसके परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, पिता की शिकायत पर रविवार (6 सितंबर) सुबह आरोपी नर्सिंगकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें
×