Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

tijan-bai-the-legend...

पंडवानी की स्वर सम्राज्ञी तीजन बाई का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

पद्म विभूषण से सम्मानित लोक कलाकार को तिरंगे में लपेटकर दी गई श्रद्धांजलि

News Image

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन

सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर एम्स में निधन हो गया। उनके निधन से लोक कला जगत में शोक की लहर है। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव गनियारी लाया गया, जहां तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनके बेटे दिलहरण पारधी ने मुखाग्नि दी।

मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग

अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री गजेंद्र यादव ने गनियारी के शासकीय विद्यालय का नाम तीजन बाई के नाम पर रखने की घोषणा की। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग भी उठाई।

तीजन को मिले तीनों नागरिक सम्मान

खबरों की अविरल धारा

तीजन बाई ने अपनी अनूठी प्रस्तुति शैली से पंडवानी को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और पद्मश्री, पद्म भूषण तथा पद्म विभूषण—तीनों नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाली देश की चुनिंदा लोक कलाकारों में शामिल रहीं।


यह भी पढ़ें
×