Sunday, 2 August 2026

Home / Bharat /

ram-mandir-offering-...

डिलीट फुटेज एक्सपर्ट की मदद से बरामद, SIT ने जेल पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ तेज की

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: CCTV फुटेज रिकवर, मोजों और जेब में नोट छिपाकर ले जाते दिखे संदिग्ध

News Image

जल में आरोपियों से पूछताछ जारी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा सुराग मिला है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद से डिलीट किए गए CCTV फुटेज रिकवर कर लिए हैं। शुरुआती फुटेज में कुछ संदिग्ध मोजों और जेब में नोट छिपाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फुटेज अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, इसलिए पहचान की प्रक्रिया जारी है। इधर, SIT ने रविवार को जेल पहुंचकर मामले में बंद आरोपियों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय से पूछताछ की गई। सुरक्षा के मद्देनजर सभी आरोपियों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद 15 जुलाई के बाद SIT आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकती है। वहीं, मामले को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है और लखनऊ में इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला।

खबरों की अविरल धारा

×