Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

three-killed-as-spee...

तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो ट्रैवलर को मारी टक्कर, तीन मौत

बीकानेर में सड़क हादसा

News Image

हादसे की भयावता देख से सहम गए लोग

बीकानेर जिले में नेशनल हाईवे-62 पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक सड़क से उतरकर करीब 30 फीट अंदर तक चला गया और पास के घर के बाहर आकर रुका। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसा नोखा थाना क्षेत्र के चरकड़ा बाइपास के पास रात करीब 3:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी यात्री नाथद्वारा स्थित श्रीनाथ मंदिर के दर्शन कर बीकानेर लौट रहे थे। इसी दौरान बीकानेर से नागौर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक जिस जगह जाकर रुका वहां से करीब 30 फीट दूर परिवार के 5-6 लोग खाट पर सो रहे थे। गनीमत रही कि ट्रक उनसे पहले ही रुक गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर के बाद टेंपो ट्रैवलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने चलाया राहत-बचाव अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो ट्रैवलर में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

खबरों की अविरल धारा

डॉक्टरों ने टेंपो ट्रैवलर चालक मोहम्मद आरिफ (45), जयश्री (30) और विष्णु (26) को मृत घोषित कर दिया। वहीं कई अन्य यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी बोले-

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात में अचानक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो ट्रक घर के पास आकर रुका हुआ था। हादसे में घर के आसपास लगी तारबंदी भी टूट गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रक थोड़ा और आगे बढ़ जाता तो घर के बाहर सो रहे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। बाद में ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर टेंपो ट्रैवलर में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें
×