tragic-accident-on-j...
ट्रक से टकराई क्रूजर, 8 लोग घायल
पब्लिक ने बड़ी मुश्किल से वाहनों में फंसे शव व घायलों को निकाला
जयपुर-सीकर हाईवे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चौमूं के हाडौता पुलिया के पास ट्रक और क्रूजर गाड़ी की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार, क्रूजर गाड़ी में सवार सभी लोग महाराष्ट्र से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक यू-टर्न ले लिया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रूजर ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में घुस गई।
चौमूं थाना पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और शवों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि शवों को चौमूं सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आदेश, मेघा और शालू के रूप में हुई है। तीनों महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें