दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे प्रदर्शन, केंद्र ने सूची से हटाया
रामलीला मैदान, बुराड़ी और CBD ग्राउंड को बनाया गया प्रदर्शन स्थल
जंतर-मंतर (फाइल फोटो)
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं किए जा सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है। करीब 33 साल पहले जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय किया गया था।
गृह मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी की सिफारिश पर अब रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन स्थल बनाया गया है। इससे पहले जंतर-मंतर पर अन्ना आंदोलन और पहलवानों के प्रदर्शन सहित कई आंदोलन हो चुके हैं।
पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से किया इनकार
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। पुलिस ने इसकी मंजूरी नहीं दी।
इससे पहले CJP ने 20 जून से 25 जुलाई तक NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। 36 दिन चले इस आंदोलन में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे। 25 जुलाई को प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया था।
यह भी पढ़ें