मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का कल दिल्ली में मार्च
सीजेआई से मिलेंगे राहुल गांधी
CJI से मिलेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष सोमवार को दिल्ली में मार्च निकालेगा। इस दौरान विपक्षी सांसदों के जंतर-मंतर पहुंचने की भी संभावना है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे। इसके लिए शाम 4 से 5 बजे के बीच का समय मांगा गया है। खड़गे के मुताबिक, मुलाकात के दौरान देश में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाएगी।
खड़गे ने केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग की स्वायत्तता को कमजोर करने और ‘वोट चोरी’ जारी रखने का आरोप लगाया। विपक्ष लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध कर रहा है।
इससे पहले विपक्षी सांसदों ने 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन किए थे। इन प्रदर्शनों के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को तीन बार पुलिस ने हिरासत में लिया था।
यह भी पढ़ें