मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / भारत /

भारत को दबाना चाहती हैं दुनिया की शक्तिय...

भारत को दबाना चाहती हैं दुनिया की शक्तियां-मोहन भागवत

नागपुर में विजयादशमी उत्सव के दौरान बोले संघ प्रमुख

नागपुर मुख्यालय में विजयादशमी उत्सव संबोधित करते संघ प्रमुख मोहन भागवत

नागपुर मुख्यालय में विजयादशमी उत्सव संबोधित करते संघ प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात पैदा करने की कोशिशें हो रही हैं। दुनिया में कुछ ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत को दबाना चाहती हैं। उनका उद्देश्य व्यवस्था सुधारना नहीं, बल्कि अपने समर्थकों को सत्ता में बैठाना है।

भागवत मंगलवार को नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में विजयादशमी उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत और हिंदू समाज को बांटना चाहते हैं। कई बार आंदोलनों का इस्तेमाल सामाजिक समस्याओं के समाधान के बजाय राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

खबरों की अविरल धारा

संघ प्रमुख ने कहा कि भारत के लोगों के पूर्वज और संस्कृति के मूल एक हैं। किसी की अलग पहचान मिटाए बिना सभी को साथ लेकर चलना जरूरी है। उन्होंने बंगाल विभाजन का उल्लेख करते हुए कहा कि एकता बनाए रखना देश की मजबूती के लिए आवश्यक है। भागवत ने कार्यक्रम में शस्त्र पूजन भी किया।

यह भी पढ़ें