the-son-of-a-retired...
बहू ले लगाए गंभीर आरोप, चिराग जलाने का झांसा देने वाले डॉक्टर की दवा खाकर साढ़े तीन साल बनाता रहा 'हवाई किले'
तीन साल से हक पाने को भटक रही बहू
राजस्थान के एक रिटायर्ड आईपीएस और आरपीएससी के सदस्य रहे वर्तमान में मध्य भारत की एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी में चांसलर का बेटा ''फुंका हुआ कारतूस'' निकला। बेटे को बाहूबली बताकर एमएससी-बीएड लड़की से शादी कर उसकी जिंदगी तबाह कर दी। फुंका हुआ कारतूस जब 'चिराग जलाने का झांसा' देने वाले डॉक्टर से इलाज कराने जाने लगा तो लड़की को संदेह हुआ। उसने नजर रखनी शुरु कर दी तो भांडा फूट गया, कि ये तो दवाई खाकर मर्द बनने चला है। बहू ने धोखे के खिलाफ आवाज उठाई तो सास ने कहा इतनी ही आग लगी है तो जेठ के पास चली जा। जेठ और बड़ा ठरकी, सीकर के कॉलेज में प्रोफेसर भी अपने छोटे भाई की बहू पर बुरी नजर रखने लगा, ससुर से कहा तो उसने मारपीट कर दी। बस फिर क्या था, ससुराल से विश्वास उठ गया। साढ़े तीन साल बाद चुप्पी तोड़ी, पीहर में बताया तो माता-पिता और दो बहनें भी सन्न रह गई। बेचारी के भाग ही फूट गए। अब जाकर जयपुर के महिला थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला राजस्थान के एक रिटायर्ड IPS से जुड़ा है। वह RPSC सदस्य भी रहा है। वर्तमान में मध्य भारत के एक बडे़ राज्य में केंद्रीय विश्वविद्यालय के चांसलर है। उनकी पुत्रवधु ने उस पर तथा उसके परिवार पर मारपीट, घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना कर घर से निकाल देने की बात को लेकर न्याय की गुहार लगाई।
परिवार को सुरक्षा तथा न्याय दिलाने की मांग
पीड़िता ने न्याय दिलाने के लिए अब मीडिया का सहारा लिया है। उसे देश के संविधान और कानून पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि सरकार एवं संबंधित अधिकारी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए उसे और उसके परिवार को सुरक्षा तथा न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
कानूनी लड़ाई जारी रखेगी पीड़िता
पीड़िता ने प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लंबित कार्रवाई को जल्द पूरा करने की मांग की। महिला ने कहा कि वह अपने अधिकारों और न्याय व्यवस्था पर विश्वास रखते हुए आगे की कानूनी लड़ाई जारी रखेगी। उसने मीडिया से भी अपनी आवाज को जनता और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की।
यह भी पढ़ें