Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

stock-market-trader-...

जयपुर के होटल में शेयर मार्केट कारोबारी की संदिग्ध मौत, साथ ठहरे दोस्त फरार

बेसुध मिला कमरे में, शरीर पर मिले चोट के निशान

News Image

मृतक गुरुप्रसाद चौधरी

जयपुर के नारायण विहार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शेयर मार्केट कारोबारी गुरुप्रसाद चौधरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कारोबारी के साथ कई दोस्त होटल में ठहरे थे, उसके मृत मिलने से पहले सभी वहां से जा चुके थे। पुलिस के अनुसार गुरुप्रसाद गांधी पथ स्थित नित्यानंद नगर का निवासी था और शेयर मार्केट का काम करता था। वह सोमवार रात दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह घर नहीं लौटा।

मंगलवार देर रात होटल स्टाफ ने उसे कमरे में बेसुध हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि गुरुप्रसाद पिछले दो दिनों से पांच-छह दोस्तों के साथ होटल में रुका हुआ था, जिनमें होटल मालिक का भाई भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है और हत्या की आशंका से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×