Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

PBM-maternal-death-c...

PBM प्रसूता मौत मामला: 75 लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति

पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुआ परिवार

News Image

शारदा की मौत के बाद चल रहा धरना समाप्त

पीबीएम अस्पताल में प्रसूता शारदा की मौत को लेकर पिछले चार दिनों से जारी विवाद आखिरकार सुलझ गया। जिला प्रशासन, कांग्रेस नेताओं और परिजनों के बीच हुई वार्ता के बाद समझौता हो गया है।


सहमति के तहत मृतका के परिवार को कुल 75 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें 50 लाख रुपए राज्य सरकार और 25 लाख रुपए जनसहयोग व भामाशाहों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने की मांग भी मान ली गई है।


खबरों की अविरल धारा

समझौते के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए हैं। शारदा की मौत के बाद अस्पताल परिसर और मोर्चरी के बाहर परिजनों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना जारी था।


पीबीएम में प्रसूता प्रीति और शारदा की मौत के बाद यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया था। स्वास्थ्य सेवाओं और संभावित चिकित्सकीय लापरवाही को लेकर उठे सवालों के बीच अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

यह भी पढ़ें

pbm अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत पर बवाल, परिजनों ने कटोरा लेकर मांगा न्याय

×