social-media-influen...
बाड़मेर में प्रेमी ने शराब पिलाकर टांके में फेंका, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और प्रेमी दोनों गिरफ्तार
इन्फ्लूएंसर पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
बाड़मेर जिले में 4 जून को टांके में मिले तेजाराम (42) के शव मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, उसकी पत्नी नेतल (36) और उसके प्रेमी गुमान सिंह (30) ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार नेतल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी और इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान गुमान सिंह से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और लंबे समय से संबंध थे। तेजाराम को इसकी जानकारी हो गई थी, जिससे घर में अक्सर विवाद होता था। नेतल के चार बच्चे हैं।
शराब पिलाकर टांके में फेंक दिया
पुलिस जांच में सामने आया कि 3 जून को नेतल ने पति को फोन कर घर छोड़ने की बात कही और मोबाइल बंद कर लिया। पत्नी की तलाश में निकले तेजाराम को गुमान सिंह मिला, जिसने उसे शराब पिलाई। नशे की हालत में उसे अपनी टैक्सी से मालपुरा फांटा स्थित एक खेत में ले जाकर टांके में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
एक नजर में जानें पूरी घटना
उपलब्ध साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत और प्रेमी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।