कॉकपिट का दरवाजा खोलते समय स्मित पढ़ रहे थे 'हनुमान चालीसा'
कैप्टन स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की कामना से जयपुर में महामृत्युंजय जाप
स्मित पढ़ रहे थे 'हनुमान चालीसा'
फ्लाई दुबई की उड़ान में को-पायलट के हमले के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना को लेकर जयपुर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। रोजगारेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अभिषेक कर महामृत्युंजय जाप किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया था कि संकट की स्थिति में उन्हें लगा कि विमान नीचे जा रहा है और उनके पास कार्रवाई करने का आखिरी मौका है। उन्होंने बताया कि कॉकपिट का दरवाजा खोलते समय वे हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे।
दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुई घटना के दौरान स्मित घायल हुए थे। उनके साहस और सूझ-बूझ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई और कई प्रमुख नेताओं ने उनकी भूमिका की सराहना की। जयपुर के मंदिर में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महामृत्युंजय मंत्र और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया।
यह भी पढ़ें