मुंबई में CJP का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
गांधी जयंती पर शिवाजी पार्क में जुटे कार्यकर्ता
CJP का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गांधी जयंती के मौके पर हुए इस प्रदर्शन में स्टेज पर मौजूद CJP के कार्यकर्ता महात्मा गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है। CJP इससे पहले 19 जून से 25 जुलाई तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। पार्टी के अनुसार, 36 दिन चले इस आंदोलन के बाद प्रधान ने इस्तीफा दिया था। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि गांधी देश की आत्मा, डॉ. भीमराव आंबेडकर देश की रीढ़ और जवाहरलाल नेहरू दिमाग हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई का प्रदर्शन शुरुआत है और आंदोलन का अंतिम चरण जंतर-मंतर पर होगा।
युवा वोट चोरी के खिलाफ- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि हजारों युवा वोट चोरी के खिलाफ अपने संवैधानिक अधिकार के लिए शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और लोकतंत्र की रक्षा की मांग का उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें