searched-for-death-p...
पुलिस ने लोहगढ़ किले पर कराया सीन रीक्रिएट
केतन के माता-पिता व परिजन
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच के दौरान कई नए खुलासे हुए हैं। रविवार सुबह पुलिस दोनों आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले लेकर पहुंची, जहां करीब ढाई घंटे तक घटना का सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस के मुताबिक, हत्या से पहले दोनों ने गूगल पर लोहगढ़ किले के 'डेथ पॉइंट', वहां तक पहुंचने का रास्ता, खाइयों की जानकारी और यहां तक कि जहर देकर हत्या करने तथा पुलिस से बचने के तरीके भी सर्च किए थे। जांच में यह भी सामने आया कि कौन-कौन से वॉट्सएप मैसेज डिलीट करने हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई गई थी। पुलिस का दावा है कि वारदात वाले दिन चेतन ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया और दूसरे फोन का इस्तेमाल किया। डिलीट किए गए वॉट्सएप मैसेज की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।
सोसाइटी के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
उधर, पिंपरी-चिंचवाड़ में केतन को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। केतन के पिता विशाल अग्रवाल और मां राखी अग्रवाल ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए।
यह भी पढ़ें