Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

schools-closed-roads...

बारिश के चलते देश की आर्थिक राजधानी की रफ्तार धामी

मुंबई में तेज बारिश के चलते रेड अलर्ट जैसे हालात

News Image

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी की रफ्तार धीमी कर दी है। कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और फ्लाइट संचालन प्रभावित होने से जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज बारिश और आंधी के बीच पेड़ गिरने तथा मानखुर्द में एक बहुमंजिला चॉल ढहने की घटना ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए बीएमसी ने एहतियातन सभी सरकारी, निजी और बीएमसी संचालित स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।6 जुलाई को मुंबई में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। बीएमसी ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मौसम के अलर्ट को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. हालांकि, बीएमसी ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल स्कूलों के लिए है। सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर सामान्य दिन की तरह खुले रहेंगे।

227 मिलीमीटर से अधिक बारिश

मौसम विभाग ने 6 जुलाई को भी मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई में रविवार को भी तेज बारिश हुई. बीएमसी के मुताबिक 4 जुलाई की शाम 6 बजे से 5 जुलाई की शाम 6 बजे तक मुंबई शहर में 265 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। उपनगरों में भी इस अवधि के दौरान 227 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है. गगनबावड़ा में सबसे अधिक 143.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

ठाणे में भी स्कूल बंद

खबरों की अविरल धारा

ठाणे के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण नाथ पांचाल ने भी जिले के सभी स्कूलों में अवकाश का ऐलान कर दिया है। डीएम की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक सोमवार को ठाणे जिले के सभी आंगनबाड़ी, बालबाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बंद रहेंगे. नवी मुंबई नगर निगम ने भी सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। नवी मुंबई नगर निगम की मेयर सुजाता पाटिल और कमिश्नर कैलाश शिंदे ने लोगों से घर के बाहर नहीं निकलने की अपील की है। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, चार कॉरिडोर पर लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं. मुख्य लाइन पर ट्रेनें 6 से 8 मिनट की देरी से चल रही हैं, जबकि हार्बर लाइन पर 4 मिनट की देरी है। ट्रांसहार्बर और उरण-बेलापुर लाइन की ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। जबकि सेंट्रल रेलवे की कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

बारिश के कारण परीक्षाएं टलीं, स्कूल-कॉलेज बंद

इस बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों को बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में सभी सरकारी, निजी और BMC चलित स्कूलों-कॉलेजों को छुट्टी घोषित कर दी गई है। मुंबई में IMD ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है तो वहीं पुणे में ‘रेड अलर्ट’ है. मुंबई विश्वविद्यालय ने 6 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।

यह भी पढ़ें

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर देशभर में बहस तेज

×