Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

rpsc-paper-leak-vino...

RPSC पेपर लीक: 50 लाख में खरीदा था स्कूल लेक्चरर भर्ती का पेपर

SOG का दावा- लीक पेपर खरीदकर अभ्यर्थियों को पढ़ाया, लाखों रुपए लेकर कराई सरकारी नौकरी

News Image

आरोपी विनोद कुमार जाट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की स्कूल व्याख्याता (कृषि विज्ञान) भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक मामले में SOG ने विनोद कुमार जाट उर्फ विनोद रेवाड़ (45) को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने लीक प्रश्नपत्र खरीदकर अभ्यर्थियों को पढ़ाया और मोटी रकम लेकर उनका चयन कराया। SOG के अनुसार, पेपर लीक गिरोह के जरिए मिले सॉल्व प्रश्नपत्रों के बदले विनोद ने कृषि विज्ञान के एक अभ्यर्थी से 7 लाख रुपए लेकर उसे परीक्षा से पहले पेपर पढ़ाया, जिसके बाद उसका स्कूल व्याख्याता पद पर चयन हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने चार विषयों के सॉल्व प्रश्नपत्र करीब 50 लाख रुपए में खरीदे थे।

विनोद रेवाड़ का नाम SI भर्ती और वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक मामलों में भी सामने आ चुका है। SI भर्ती मामले में उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक नहीं मिलने के बाद SOG ने उसे चौमूं से गिरफ्तार किया। अदालत ने आरोपी को 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×