सड़क हादसे में घायलों की मदद को मंत्री ने रुकवाया काफिला
नेशनल हाईवे-27 पर ईको कार ने बाइक को मारी टक्कर
कोटा में सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी घायल
कोटा में सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी घायल हो गई। हादसा कैथून थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर ताथेड़ डिपो के पास हुआ। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपना काफिला रुकवाकर घायलों की मदद की।
रामराजपुरा निवासी बनवारीलाल मीणा अपनी बेटी सिमरन के साथ ताथेड़ से गांव लौट रहे थे। तभी पीछे से आई ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
मंत्री नागर ने घायल सिमरन को खुद उठाकर एस्कॉर्ट वाहन में बैठाया। बाद में एंबुलेंस से बनवारीलाल को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिमरन का इलाज जारी है। मंत्री ने डॉक्टरों से फोन पर बात कर बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए।
पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें