Saturday, 1 August 2026

Home / Bharat /

ram-mandir-offering-...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा से SIT की पूछताछ

राम मंदिर परिसर में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा से बंद कमरे में SIT ने की पूछताछ

News Image

राम मंदिर परिसर

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मंदिर परिसर के एक बंद कमरे में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा से पूछताछ की। जांच का फोकस आरोपियों लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा की नियुक्ति में ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका पर है। इससे पहले ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी करीब तीन घंटे पूछताछ हो चुकी है।

अविनाश शुक्ला 24 घंटे की रिमांड पर

उधर, जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। उसके घर से मंदिर का संदूक, 20 लाख रुपये नकद, 1,000 से अधिक डॉलर और गहने बरामद होने का दावा किया गया है।

खबरों की अविरल धारा

आरोपियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर 

इसी बीच, अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने नियमों के उल्लंघन वाले मकानों की पहचान कर आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, मामले को लेकर ट्रस्ट के भीतर आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। दूसरी ओर, अयोध्या में वकीलों ने ट्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: दो आरोपियों के घर छापेमारी, 'रामराज्य कोष' की संदूक मिली

×