cruelty-towards-inno...
5 केयरगिवर पर केस दर्ज; जांच पूरी होने तक सेंटर बंद
वायरल वीडियो सामने आने के बाद कैपजेमिनी के ऑन-कैंपस डे-केयर सेंटर की जांच शुरू
बेंगलुरु में आईटी कंपनी कैपजेमिनी के एचएएल कैंपस स्थित डे-केयर सेंटर में छोटे बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 2-3 साल का बच्चा टॉयलेट में बंद होकर रोता दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में बच्चे के चेहरे पर जेट स्प्रे से पानी डाला जा रहा है, जबकि एक वीडियो में उसे वॉशिंग मशीन के ड्रम में बैठाकर डराया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पांच महिला केयरगिवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि डे-केयर सेंटर का संचालन कंपनी कर रही थी या किसी बाहरी एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मामले का संज्ञान कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी लिया है। वहीं, कैपजेमिनी ने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कहते हुए एहतियातन अपने बेंगलुरु स्थित ऑन-कैंपस डे-केयर सेंटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें