मुख्य सामग्री पर जाएं

Tuesday, 3 November 2026

Home / भारत /

देशभर में बारिश का कहर, केरल में 8 की मौ...

देशभर में बारिश का कहर, केरल में 8 की मौत

कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित, राजस्थान में भी बारिश से मुश्किलें बढ़ीं

कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित

कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। राजस्थान, उत्तराखंड और केरल में लगातार बारिश जारी है। कर्नाटक में भूस्खलन हुआ है। केरल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लापता हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासन ने 209 राहत शिविर बनाए हैं, जहां 5,792 लोगों को सुरक्षित ठहराया गया है। कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार सुबह हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मल्लिकार्जुन, उनकी पत्नी नागवेणी और उनका तीन वर्षीय बेटा संतोष शामिल हैं। हादसे के समय परिवार अपने घर में सो रहा था।

रुद्रप्रयाग और केदार घाटी में भूस्खलन

उत्तराखंड में लगातार बारिश से रुद्रप्रयाग और केदार घाटी में भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे केदारनाथ यात्रा मार्ग और हाईवे कई जगह प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान के 24 जिलों में बारिश 

खबरों की अविरल धारा

उधर, राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का दौर जारी है। अजमेर में तेज बारिश के बाद कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।


यह भी पढ़ें