pm-modis-video-remov...
तकनीकी गलती की वजह से हटा था
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटने के बाद Meta ने उसे दोबारा किया रीस्टोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक से हटा वीडियो Meta ने दोबारा रीस्टोर कर दिया है। मंगलवार को कंपनी ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण वीडियो गलती से प्लेटफॉर्म से हट गया था, जिसे अब रीस्टोर कर दिया गया है। यह वीडियो प्रधानमंत्री ने 23 जुलाई को साझा किया था। इसमें उन्होंने जेन-जी और छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर दिखाई नहीं देने के बाद इस पर सवाल उठने लगे थे।
वहीं, न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Meta के ग्लोबल हेड और कंपनी के ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी प्रमुख को भी तलब किया है।