rain-turns-disastrou...
चमोली में घर-दुकानों में घुसा मलबा, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में गिरी बिजली
उत्तराखंड में फटा बादल
देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन इसके साथ आफत भी बढ़ गई है। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को बादल फटने के बाद घरों और दुकानों में मलबा भर गया। कई वाहन भी मलबे में फंस गए।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं देवास में तेज आंधी-बारिश के दौरान मकान की बालकनी गिरने से 2 महिलाओं की जान चली गई। झारखंड में बिजली गिरने से 10 और छत्तीसगढ़ में 2 लोगों की मौत की खबर है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब तक देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है और 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को भी कवर कर सकता है। उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य से 8 दिन देर है और अगले दो दिनों में बिहार सीमा से राज्य में प्रवेश करने की संभावना है।
यह भी पढ़ेंमानसून ने पकड़ी रफ्तार, mp-गुजरात में एंट्री, मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित