railway-trackman-end...
परिचितों को वॉट्सऐप पर भेजा था सुसाइड नोट
ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार तड़के एक रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महेश तंवर (45), पुत्र प्रहलाद के रूप में हुई है। महेश रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत था और शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन के रेलवे क्वार्टर में रहता था।
पुलिस के अनुसार, महेश ने सुबह करीब 4 बजे यह कदम उठाया। उसके पास एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि इसमें पत्नी और बच्चों से परेशान होने की बात लिखी गई है।
जांच में सामने आया कि महेश ने घटना से पहले सुसाइड नोट की फोटो अपने दोस्तों और परिचितों को वॉट्सऐप पर भेजी थी। पुलिस इस नोट और उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, महेश और उसकी पत्नी के बीच पिछले करीब 5 साल से कानूनी विवाद चल रहा था और इसी वजह से वह पत्नी-बच्चों से अलग रह रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें