Tuesday, 15 September 2026

Home / Crime /

rahul-jha-accused-of...

जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या का आरोपी राहुल झा गिरफ्तार

रींगस से पुलिस ने पकड़ा

News Image

पत्नी और 3 बेटियों के हत्यारे को पकड़ा

पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के बाद फरार हुए आरोपी राहुल झा (45) को करधनी थाना पुलिस ने रविवार को सीकर के रींगस इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने CCTV फुटेज को आधार बनाया था। शनिवार को ही उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, राहुल 11 सितंबर को जयपुर से बस से खाटूश्यामजी पहुंचा था। दर्शन के बाद उसने एक होटल में कमरा लिया। उसके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उसने होटल में अपनी अंगूठी बेचने की कोशिश की, लेकिन होटल संचालक ने अंगूठी के बदले 500 रुपए देने से भी इनकार कर दिया।

इसके बाद राहुल रींगस रेलवे स्टेशन पहुंचा और रात वहीं बिताई। अगले दिन वह स्टेशन और बीकानेर बस स्टैंड के आसपास घूमता रहा। पुलिस ने खाटूश्यामजी की CCTV फुटेज से उसकी लोकेशन ट्रेस की और फिर रींगस स्टेशन की फुटेज खंगाली।

बड़ी बेटी को लेकर था नाराज

खबरों की अविरल धारा

शुरुआती पूछताछ में राहुल ने बड़ी बेटी को लेकर नाराजगी की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, उसे आशंका थी कि अकेली बेटी की हत्या के बाद जेल जाने पर पत्नी और दो अन्य बेटियों की देखभाल कौन करेगा। इसी सोच के चलते उसने चारों की एक साथ हत्या की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें
×