मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

कांग्रेस नेता के 27 वर्षीय बेटे ने गोली...

कांग्रेस नेता के 27 वर्षीय बेटे ने गोली मारकर सुसाइड किया, 10 दिन पहले हुई थी सगाई

सुसाइड नोट में लिखा था- ‘I AM SORRY’

मृतक जैसल सिंह

मृतक जैसल सिंह

श्रीकरणपुर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान और कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह के इकलौते बेटे जैसल सिंह बराड़ (27) ने शनिवार दोपहर अपने घर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के 5-ओ गांव की है। पुलिस के अनुसार जैसल ने अपने दादा की 312 बोर की बंदूक से सिर में गोली मारी।

श्रीकरणपुर डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जैसल के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सिर्फ ‘I AM SORRY’ लिखा हुआ है। घटना का पता शाम करीब 5 बजे चला, जब घर का नौकर जैसल के कमरे में चाय देने पहुंचा। कमरे में बेड खून से सना था और जैसल का शव वहीं पड़ा मिला। नौकर ने परिवार को इसकी सूचना दी।

10 दिन पहले हुई थी सगाई

खबरों की अविरल धारा

परिजनों के मुताबिक, जैसल की करीब 10 दिन पहले ही सगाई हुई थी और घर में खुशी का माहौल था। वह RAS परीक्षा की तैयारी कर रहा था। अचानक हुई घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

जैसल कांग्रेस नेता युवरेंद्र सिंह का इकलौता बेटा था। युवरेंद्र सिंह वर्ष 2000 से 2005 तक श्रीकरणपुर पंचायत समिति के प्रधान रहे थे। उनके पिता बाघ सिंह भी पंचायत समिति प्रधान रह चुके हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें