Tuesday, 15 September 2026

Home / Bharat /

putin-takes-a-dig-at...

BRICS बिजनेस फोरम में पुतिन का G7 पर तंज, बोले- पश्चिम अब कमजोर हो रहा

भारत व्यापार बढ़ाना चाहता है-मोदी

News Image

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को तिरुक्कुरल किताब की रूसी भाषा में अनुवाद की एक प्रति भेंट की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत BRICS देशों के नेताओं ने शुक्रवार को BRICS बिजनेस फोरम में वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस दौरान पुतिन ने अमेरिका और यूरोप पर निशाना साधते हुए पश्चिमी देशों की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाए।

पुतिन ने कहा कि पश्चिम अब कमजोर हो रहा है और यह समझ नहीं आता कि ये देश खुद को G7 क्यों कहते हैं। उन्होंने दावा किया कि दुनिया की 40% से ज्यादा GDP BRICS देशों से आती है, जबकि G7 की हिस्सेदारी करीब 29% है।

वहीं, PM मोदी ने कहा कि BRICS देशों में दुनिया की करीब आधी आबादी रहती है और इनकी वैश्विक GDP में लगभग 40% हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत व्यापार को और बढ़ाना चाहता है और इसके लिए सुरक्षित समुद्री रास्ते बेहद जरूरी हैं।

पुतिन के मुताबिक, PPP यानी खरीद क्षमता के आधार पर वैश्विक अर्थव्यवस्था में BRICS की हिस्सेदारी करीब 40% है, जबकि G7 की करीब 18% है।

खबरों की अविरल धारा

हालांकि, आर्थिक प्रभाव के मामले में G7 की भूमिका अब भी मजबूत है। डॉलर, बैंकिंग, निवेश और तकनीक में उसका बड़ा प्रभाव है। वहीं BRICS की ताकत बड़ी आबादी, प्राकृतिक संसाधन और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं।


यह भी पढ़ें
×