Tuesday, 15 September 2026

Home / Bharat /

80s-retro-trend-take...

80s रेट्रो ट्रेंड की धूम, कियारा-सिद्धार्थ से लेकर रवि किशन तक ने शेयर की AI तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रेट्रो लुक वाली तस्वीरें

News Image

AI रेट्रो ट्रेंड में 80s के अंदाज में नजर आए बॉलीवुड सितारे

सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s रेट्रो ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है। AI की मदद से लोग अपनी तस्वीरों को 1980 के दशक के फैशन और स्टाइल में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस ट्रेंड में शामिल हो चुके हैं। कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी AI-जेनरेटेड तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों का लुक पूरी तरह रेट्रो नजर आया। सिद्धार्थ डबल-डेनिम आउटफिट और डार्क एविएटर सनग्लासेस में दिखाई दिए।

वहीं कियारा ने 80s के रंगीन फैशन को अपनाया। पिंक आउटफिट में पफ स्लीव्स के साथ उनका लुक नजर आया। उन्होंने बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियां भी पहनीं। खास बात यह रही कि कियारा ने पोस्ट के साथ सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्म ‘द व्वान’ के रोमांटिक गाने ‘समझो ना’ को भी जोड़ा। अभिनेता रवि किशन ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी AI से तैयार तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें उनका अंदाज 1980s के बॉलीवुड हीरो जैसा नजर आया।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×