मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / क्राइम /

जयपुर में युवक की मौत के बाद टोंक रोड पर...

जयपुर में युवक की मौत के बाद टोंक रोड पर प्रदर्शन

5 लाख मुआवजे और नौकरी पर बनी सहमति

धरने पर मृतक की पत्नी और मां परिवार के साथ बैठी

धरने पर मृतक की पत्नी और मां परिवार के साथ बैठी

जयपुर के बजाज नगर थाने में होटल में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। पहले बजाज नगर थाने के बाहर धरना दिया गया, इसके बाद प्रदर्शनकारी टोंक रोड पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से वाहनों की करीब 4 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन वापस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।

एडिशनल डीसीपी ईस्ट पारस के अनुसार, विराट नगर विधायक कुलदीप धनखड़ ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। बातचीत में पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा, डेयरी बूथ और संविदा पर नौकरी देने पर सहमति बनी। विधायक के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और यातायात सामान्य हो गया। देर शाम बजाज नगर एसएचओ रामधन को हटाकर मुनेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई।

इससे पहले मृतक की पत्नी सोनिया खींची, मां और परिवार की अन्य महिलाएं थाने पहुंचकर धरने पर बैठी थीं। कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ वकीलों ने भी थाने में हंगामा किया।

खबरों की अविरल धारा

पुलिस के मुताबिक, विराटनगर के मेड गांव निवासी प्रेमप्रकाश खींची का शव बुधवार शाम गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास ब्लू शाइन होटल में मिला था। वह दो दिन पहले आगरा से जयपुर आया था। मौके से सुसाइड नोट मिला और उसके हाथ में कैनुला लगा था। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें