मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / भारत /

CJP के तिरंगा मार्च पर दिल्ली में सियासत...

CJP के तिरंगा मार्च पर दिल्ली में सियासत तेज, हाईकोर्ट ने प्रदर्शन रोकने से किया इनकार

व्यापारियों ने कारोबार प्रभावित होने की जताई आशंका

CJP और AISA की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP और AISA की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने गुरुवार को दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नेहा के बोलने से पहले कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दीपके ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए तिरंगा फहराना भी अपराध बना दिया गया है।

सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण और अभिनेता प्रकाश राज भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। भूषण ने कहा कि सरकार की बर्बरता जारी रही तो उसे बदलना होगा। उन्होंने लोकतंत्र की लड़ाई में सिविल सोसायटी और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।

CJP ने SIR के विरोध और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च की घोषणा की है। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, एनडीएमसी ने प्रशासनिक कारणों से पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को बंद रखने का नोटिस जारी किया है।

खबरों की अविरल धारा

व्यापारियों ने कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई है। सीटीआई ने पहले प्रदर्शन से 2,000 करोड़ रुपए के नुकसान का दावा किया था।

यह भी पढ़ें