मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / भारत /

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने तेजस में भरी...

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने तेजस में भरी करियर की आखिरी उड़ान

31 अक्टूबर को रिटायर होंगे एयर चीफ मार्शल एपी सिंह

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सोमवार को जोधपुर में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस से अपने करियर की आखिरी फाइटर उड़ान भरी। इसी के साथ जोधपुर एयरबेस पर आयोजित बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ का समापन भी हो गया।

इस दौरान सुखोई-30, राफेल, यूएई के F-16, मिराज-2000 और मिग-29 विमानों ने एक साथ उड़ान भरी। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम ने भी आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर हवाई कौशल का प्रदर्शन किया। वायुसेना ने सोशल मीडिया पर बताया कि एपी सिंह ने स्वदेशी तेजस के कॉकपिट से अपने करियर की अंतिम फाइटर सॉर्टी पूरी की। इसे उनके लंबे सैन्य करियर का महत्वपूर्ण क्षण बताया गया।

खबरों की अविरल धारा

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। उनके बाद एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें