Tuesday, 15 September 2026

Home / Bharat /

hathnikund-barrage-i...

हथिनीकुंड बैराज हादसा: लापता दोनों जवानों के शव मिले, एक 15 तो दूसरा 200 किमी दूर मिला

प्रैक्टिस के दौरान डूबी थी मोटर बोट, तीन जवान बच निकले थे

News Image

डाइविंग सूट पहने युवक का शव

हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज हादसे में लापता हुए सेना के दोनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें एक शव उत्तर प्रदेश में बैराज से करीब 15 किलोमीटर दूर मिला, जबकि दूसरा करीब 200 किलोमीटर बहकर हरियाणा के जींद में हांसी ब्रांच नहर तक पहुंचा। दोनों शव डाइविंग सूट में मिले। हादसा 1 सितंबर की शाम करीब 5 बजे हुआ था। वन पैरा स्पेशल फोर्स के पांच जवान चिनूक हेलिकॉप्टर से यमुना में खड़ी मोटर बोट पर प्रैक्टिस के दौरान कूदे थे। जवानों के पहुंचते ही बोट स्टार्ट नहीं हुई और अचानक डूबने लगी। पांचों जवान डाइविंग किट और लाइफ जैकेट के साथ पानी में कूदे, लेकिन तीन तैरकर बाहर निकल आए। महाराष्ट्र के पाटिल रोहित नारायण और जम्मू-कश्मीर के अजय लापता हो गए।

इसके बाद सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और प्रशासन ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। 2 सितंबर की रात यूपी के सहारनपुर में पहला शव मिला। गुरुवार को दूसरा शव जींद के अमरेहड़ी गांव के पास बरामद हुआ। शाम करीब 5 बजे सेना का हेलिकॉप्टर एक जवान के शव को लेकर जींद पुलिस लाइन से चंडीगढ़ रवाना हुआ। रोहित नारायण जलगांव के रहने वाले थे और अपने पीछे दो साल का बेटा छोड़ गए हैं।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×