CJP के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, हिरासत में 3500 लोग
जंतर-मंतर पर नहीं पहुंच सके प्रदर्शनकारी
CJP के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती
मतदाता सूची की गड़बड़ियों और SIR के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। हालांकि, पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते शाम 5 बजे तक प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके।
पुलिस ने पार्टी के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे समर्थकों को कई स्थानों पर तीन से पांच स्तर की बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। खबर के मुताबिक, करीब 3500 लोगों को हिरासत में लिया गया। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की घटनाएं भी हुईं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आकाशवाणी भवन के पास पत्थर फेंके, जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
यह भी पढ़ें