मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / भारत /

SIR के विरोध में अपने सांसदों को साथ लेक...

SIR के विरोध में अपने सांसदों को साथ लेकर राजघाट पहुंचे राहुल-प्रियंका

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

राजघाट पर श्रद्धांजलि देते प्रियंका गांधी

राजघाट पर श्रद्धांजलि देते प्रियंका गांधी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्षी दलों ने गुरुवार को दिल्ली में लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और INDIA ब्लॉक के सांसद पहले कनॉट प्लेस पहुंचे, जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया। इसके बाद सभी बसों से राजघाट के लिए रवाना हुए।

प्रदर्शन को देखते हुए राजघाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विपक्षी सांसदों को करीब एक घंटे इंतजार के बाद परिसर में प्रवेश की अनुमति मिली। अंदर पहुंचकर सांसदों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले खड़गे ने कहा था कि वे राजघाट पर गांधीजी से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि मिले और लोगों के वोट देने के अधिकार को नहीं छीना जाए।

खबरों की अविरल धारा

दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन का यह लगातार तीसरा दिन था। इससे पहले सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च किया था। बुधवार को लंच के बाद विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पहुंचे थे, जबकि गुरुवार को उनका कार्यक्रम राजघाट में हुआ।

यह भी पढ़ें