Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

police-and-administr...

अफसाना और आफरीन के घरों पर 'बिजली' बनकर टूट पड़ी राजस्थान पुलिस

डीजीपी के निर्देश पर अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में दरगाह थाना क्षेत्र में मानव तस्करी में लिप्त दो महिलाओं के घरों पर चला बुलडोजर

News Image

राजस्थान में महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस

एक नाबालिक बच्ची की खरीद-फ़रोख़्त (मानव तस्करी) में लिप्त पाई गई अजमेर के दरगाह ओर गंज थाना क्षेत्र की दो महिला आरोपियों अफसाना उर्फ बिजली और आफरीन उर्फ नूरजहां के घरों को पुलिस ने गिरा दिया। राजस्थान सरकार की महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अजमेर पुलिस और प्रशासन ने मिलकर अपराधियों के खिलाफ़ ये सख्त कार्रवाई कर बड़ा संदेश दिया है। थाना दरगाह क्षेत्र में माह पहले एक नाबालिग मासूम बच्ची को 32 हजार रुपये में बेच डालने के गंभीर मामले में ये दो महिलाएं पकड़ी गई थी। गिरफ्तार मुख्य आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित अचल संपत्तियों और अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के DGP राजीव कुमार शर्मा के प्रदेशव्यापी कड़े निर्देशों की पालना में यह सीधी कार्रवाई की गई है। डीजीपी के आदेश स्पष्ट हैं कि महिला एवं बाल अपराधों में संलिप्त अपराधियों को केवल जेल ही नहीं भेजा जाएगा, बल्कि अपराध के जरिए बनाई गई उनकी अवैध संपत्तियों और अवैध निर्माणों पर भी कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

अजमेर पुलिस का बड़ा एक्शन और मौके पर भारी जाब्ता

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में दरगाह थाना पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने प्रकरण संख्या 104/2026 के आरोपियों के रिकॉर्ड खंगालने के बाद उनके ठिकानों पर हथौड़े चलाने की प्रक्रिया शुरू की। दोनों मकान पहाड़ी पर करीब 500 फीट ऊंचाई पर बनाए गए थे। वहां तक बुलडोजर नहीं पहुंचा तो पुलिस ने मजदूर लगा दिए। कार्रवाई के दौरान मौके पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मणराम, दरगाह थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह सहित पुलिस और नगर निगम/प्रशासनिक अधिकारी खुद मौजूद रहकर अवैध निर्माणों को गिराने की कार्यवाही को अंजाम दे रहे हैं।

इन दो मुख्य महिला अपराधियों पर हुई कार्रवाई

प्रकरण में शामिल दो प्रमुख महिला आरोपियों अफसाना उर्फ बिजली (36) पत्नी मोहम्मद जावेद मूल निवासी मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), हाल निवासी अन्दरकोट थाना दरगाह व हाल गली नंबर 17, लोंगिया मोहल्ला थाना गंज, अजमेर और आफरीन उर्फ नूरजहां (36) पत्नी साबिर निवासी झरनेश्वर मंदिर के पास, अन्दरकोट थाना दरगाह, अजमेर के खिलाफ चल-अचल संपत्तियों की जांच कर यह सीधी कार्रवाई की गई।

खबरों की अविरल धारा

धारा 107 के तहत कार्रवाई

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 107 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके अंतर्गत आरोपियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियों, उनके बैंक खातों और अवैध कब्जों का ब्योरा जुटाया गया है। संबंधित प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों और बिना स्वीकृति बने ढांचों को नियमानुसार ध्वस्त और जब्त किया जा रहा है।

अपराधियों को राजस्थान पुलिस का कड़ा संदेश

अजमेर पुलिस की इस त्वरित और कठोर कार्रवाई के जरिये राजस्थान पुलिस ने पूरे प्रदेश में एक बेहद स्पष्ट संदेश दिया है राजस्थान की धरती पर महिला या बाल अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध करने वालों को न केवल कानून की सख्त सजा मिलेगी, बल्कि अपराध की काली कमाई से बनाए गए उनके साम्राज्य को भी नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें
×