मुख्य सामग्री पर जाएं

Sunday, 1 November 2026

Home / भारत /

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल प...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे

ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा

पूजा-अर्चना करते पीएम मोदी

पूजा-अर्चना करते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के श्री विनायक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे किए हैं। पीएम मोदी पिछले 25 वर्षों से किसी न किसी प्रमुख पद पर रहे हैं। इस मौके पर वे देशभर के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद किया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ का समापन बुधवार को उनके गृहनगर वडनगर में हुआ। मुख्य कार्यक्रम शाम 4 बजे आयोजित हुआ।

खबरों की अविरल धारा

यात्रा के तहत वाराणसी से निकले करीब 500 बाइक सवार मंगलवार को वडनगर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए शहर में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंगलवार शाम सभी बाइकर्स ने वडनगर की ऐतिहासिक शर्मिष्ठा झील पर आयोजित महा आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान गुजरात की लोक परंपरा और विरासत को दर्शाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें