कांग्रेस के पूर्व विधायक लॉरेंस गैंग के निशाने पर
कांग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के सिरोही के फार्म हाउस की कई दिनों तक की रेकी
शूटर्स का सीसीटीवी फुटेज
जोधपुर में गिरफ्तार लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटर्स से पूछताछ में कांग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को निशाना बनाने की साजिश का खुलासा होने का दावा पुलिस ने किया है। आरोपियों के मोबाइल से लोढ़ा की तस्वीरें भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ने सिरोही स्थित लोढ़ा के फार्म हाउस की कई दिनों तक रेकी की थी। निकाय चुनाव के दौरान फार्म हाउस पर पार्षदों की भीड़ होने से योजना बदल दी गई और दोनों को जोधपुर भेज दिया गया।
एजीटीएफ इंस्पेक्टर राम सिंह से मिले इनपुट के बाद कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ और जोधपुर पुलिस ने 20 सितंबर को पंजाब निवासी जसकरण सिंह उर्फ करण, सन्नी उर्फ कट्टा और राजिंदर उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया था। दोनों पर पंजाब पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों नेपाल के रास्ते भारत पहुंचे थे।
