plot-hatched-with-bo...
जालोर पुलिस ने किया 48 घंटे में खुलासा: मजदूरी का झांसा देकर खेत में बुलाया, शराब पिलाने के बाद लाठी से की हत्या
खेत में मिली थी लाश
जालोर में एक ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। मृतक राजेश की हत्या के आरोप में पत्नी ममता और प्रेम रमेश समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार राजेंद्र कुमार और उसकी पत्नी ममता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। ममता पिछले आठ, दस महीनों से अपने पीहर में रह रही थी। साजिश के तहत प्रेमी रमेश कुमार मीणा और उसके साथी अभिषेक मीणा ने राजेंद्र को मजदूरी दिलाने का बहाना बनाकर बुलाया। पहले उसे शराब पिलाई और फिर खेत में ले जाकर लाठी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। 24 जून को सरहद मडला क्षेत्र में राजेंद्र का शव मिला था।
अंतिम संस्कार में शामिल न होना पुलिस को खटका
राजेंद्र के अंतिम संस्कार में उसकी पत्नी ममता शामिल नहीं हुई, पुलिस को यह खटक गया। इसके बाद पुलिस ने ममता की कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य खंगाले। इन्हीं के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में हत्या की साजिश का खुलासा होने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें